मिडिल ईस्ट में ज़ायोनी लॉबी के अपराधों का तावान अमेरिका में यहूदी धर्म के मानने वाले आम लोगों को भी चुकाना पड़ता है और इस बात की गवाही अमेरिकी एजेंसी FBI की रिपोर्ट से भी हो जाती है।
अमेरिका की संघीय जांच ब्यूरो(FBI) ने अमेरिका भर में हुई हेट क्राइम की घटनाओं का वार्षिक आंकड़ा जारी किया । इस रिपोर्ट के अनुसार, 2021 में अमेरिका में यहूदी और सिख समुदाय को सबसे अधिकहेट क्राइम का निशाना बनाया गया।
एफबीआई ने कहा कि 2021 में धर्म से संबंधित कुल 1,005 हेट क्राइम दर्ज किए गए। धर्म आधारित अपराधों का सबसे बड़ा निशाना यहूदी समुदाय बना। हेट क्राइम के 31.9 प्रतिशत अकेले यहूदियों के खिलाफ हुए।
आश्चर्य की बात यह है कि दुनियाभर में अपने चैरिटी कामों के लिए एक खास पहचान बनाने वाला सिख समुदाय अमेरिका में हेट क्राइम का दूसरा बड़ा शिकार रहा। यहाँ सिख विरोधी घटनाएं 21.3 प्रतिशत रही। धर्म आधारित आपराधिक घटनाओं का तीसरा बड़ा शिकार मुस्लिम समुदाय रहा। टोटल हेट क्राइम में 9.5 प्रतिशत मुस्लिम विरोधी थे। कैथोलिक विरोधी घटनाओं में 6.1 प्रतिशत और रूसी, ग्रीक, और दुसरे देशों के 6.5 प्रतिशत लोग भी अपने देश और इलाक़े के कारण अपराधियों का निशाना बने।
एफबीआई ने कहा कि, कानून प्रवर्तन एजेंसियों ने कुल 7,262 घटनाओं और 9,024 पीड़ितों की जानकारी दी, इस से साफ़ होता है कि देश भर में अलग आग समुदायों के लोगों के खिलाफ बढ़ता हेट क्राइम गंभीर चिंता का विषय है।